यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को उन्नाव पहुंचने का कार्यक्रम है. सीएम उन्नाव के भगवंत नगर विधान सभा इलाके में चंद्रिका देवी मंदिर के मेला ग्राउंड में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री बांटेंगे. सीएम योगी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, भगवंत नगर विधान सभा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के साथ जिले के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम उन्नाव से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2M3kLXG
No comments:
Post a Comment