आरपीएस प्रोबेशनर के 48 वें बैच का हुआ दीक्षांत समारोह - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 12, 2018

आरपीएस प्रोबेशनर के 48 वें बैच का हुआ दीक्षांत समारोह

राजस्थान पुलिस महानिदेशक ओ पी गल्होत्रा के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में आरपीएस प्रोबेशनर 48 वें बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर डीजीपी गल्होत्रा ने परेड का निरीक्षण किया. परेड कमांडर खींव सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षु अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी. राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया और प्रशिक्षणार्थियों ने पुलिस अधिकारी के रूप में कर्त्तव्य परायणता की शपथ ग्रहण की एवं शस्त्र शपथ ली. महानिदेशक पुलिस गल्होत्रा ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है. पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखकर राष्ट्र के विकास में योगदान देती है. उन्होंने प्रशिक्षुओ को प्रदेश की प्रीमियर सेवा में शामिल होने की बधाई देते हुए उम्दा जनसेवा करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रशिक्षण के बाद जीवन भर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलता रहेगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IN9haF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages