पुलिस और बजरी माफिया के बीच हुई फायरिंग - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 12, 2018

पुलिस और बजरी माफिया के बीच हुई फायरिंग

धौलपुर जिले में पुलिस और बजरी माफिया के बीच फायरिंग हुई और पथराव भी हुआ. हमले में एक पुलिसकर्मी विनोद और एक बजरी माफिया कृष्णा घायल हुए हैं. दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस ने मौके से चम्बल बजरी से भरे आधा दर्जन वाहनों को जब्त किया और कुछ लोग बजरी से भरे वाहन लेकर फरार हो गए. बजरी माफिया ने हमला उस समय किया जब पुलिस को एनएच तीन पर अवैध चम्बल बजरी से भरे वाहन निकलने की सूचना मिली. सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक सुरेश मीणा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने गुलाबबाग चौराहे घेराबंदी की तो बजरी माफिया ने पुलिस पर पथराव कर फायरिंग कर दी. जिस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की. फिलहाल पुलिस हमला करने वालों की धरपकड़ करने में लगी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2A5S2ia

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages