अलवर जेल में दो कैदियों में हुई लड़ाई, एक हालत गंभीर - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 12, 2018

अलवर जेल में दो कैदियों में हुई लड़ाई, एक हालत गंभीर

अलवर की केंद्रीय जेल में गुरुवार की सुबह योग करते समय दो कैदियों में झगड़ा हो गया. जिसमें महेश नाम के एक कैदी ने दूसरे कैदी राजू पंजाबी पर पत्थर से सिर पर हमला कर दिया. इससे राजू पंजाबी गंभीर रूप से घायल हो गया. झगड़े की सूचना अन्य कैदियों ने जेल अधिकारियों को दी तो इसके बाद जेल के सुरक्षा कर्मियों ने बैरक से दोनों कैदियों को अलग कर घायल राजू पंजाबी को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया है. जेल अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कैदी महेश ने राजू पंजाबी पर हमला किया था. फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है. आरोपी कैदी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है. राजू पंजाबी भी एक युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या के प्रयास में जेल में बंद है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IQoXtS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages