वायरल VIDEO: पुलिस की वर्दी में ट्रकों से वसूली करते कैमरे में कैद हुए लुटेरे - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 29, 2018

वायरल VIDEO: पुलिस की वर्दी में ट्रकों से वसूली करते कैमरे में कैद हुए लुटेरे

झांसी जिले में रात के समय आपकों पुलिस की वर्दी में चोर गश्त करते मिल सकते हैं. जी हां, इसकी बानगी शनिवार देर रात मउरानीपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिलीं, जहां पुलिस की वर्दी में आए चोरों ने एक ढाबे पर सो रहे ट्रक चालक के 41 हजार रुपए लेकर फरार हो गए. हालांकि चोरों की पूरी हरकत ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें उन्हें पुलिस की वर्दी में टार्च लेकर ट्रक के अंदर घुसते और ट्रक के चालकों की जेब से 41 हजार रुपए लेकर भागते हुए देखा जा सकता है. कोतवाली में दिए शिकायत में पीड़ित ट्रक चालक ने बताया कि गत 27 अक्टूबर की रात राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-खजुराहो पर बने एक ढाबे के पास ट्रक खड़ी करके सो रहे थे. करीब 3 बजे तीन लोग पुलिस की वर्दी आए और चालकों की जेब से 41 हजार रुपए निकालकर भाग निकले. पुलिस अब वर्दीधारी चोरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Awjp5h

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages