राजस्थान के दौसा में राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा दमखम दिखाने लगी हैं. इसी क्रम में दौसा के सिकराय विधानसभा क्षेत्र के पापड़दा गांव में बीजेपी प्रत्याशी को खास तरीके का साफ बांधा गया. इस साफे में खास बात ये थी कि ये साफा तीन हजार एक सौ एक मीटर का था. इसे ग्रामीणों ने स्वागत के तौर पर बीजेपी प्रत्याशी विक्रम बंसीवाल को बांधा. बता दें कि इस साफे को बीजेपी प्रत्याशी ने अपने सिर पर कुछ ही देर तक बांधा. साफे की लंबाई और वजन अधिक होने के कारण बाद में इसे इकट्ठा करके रख दिया गया. (दौसा से आशीष शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TEnY51
No comments:
Post a Comment