सवा लाख दीपों से जगमगाता अप्सरा कुंड बना आकर्षण का केंद्र - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 22, 2018

सवा लाख दीपों से जगमगाता अप्सरा कुंड बना आकर्षण का केंद्र

गिरिराज जी की तलहटी भरतपुर के डीग तहसील के पूंछरी के लौठा में सवा लाख दीपों से जगमग हुआ अप्सरा कुंड आकर्षण का केंद्र बन गया. दीपों से जगमग कर अप्सरा कुंड पर किए गए श्रृंगार ने ब्रज में सतयुग की आभा का एहसास करा दिया. पूरी तलहटी सहित दो किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में जगमग जगमग कर रहे दीप से परिक्रमा करने वाले अभिभूत हो गए. ब्रज के कलाकारों ने ब्रज संस्कृति के अनुरूप कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया. दाऊजी मंदिर के महंत ब्रिज बिहारी शरण विजय बाबा की ओर से आयोजित दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर गिरिराज जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. मंदिर परिसर में ब्रज के कलाकारों ने मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य और दीपक नृत्य की भी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया. गौरतलब है कि ब्रज धाम गोवर्धन के करीब 2 किलोमीटर का क्षेत्र पूंछरी का लौठा का राजस्थान की सीमा में आता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AaBN22

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages