VIDEO: झुंझुनूं में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का फरार सरगना गिरफ्तार - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 26, 2018

VIDEO: झुंझुनूं में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का फरार सरगना गिरफ्तार

राजस्थान के झुंझुनूं में पीसीपीएनडीटी सेल ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शख्स का नाम रवि सिंह है जो झुंझुनूं के भैसावता का निवासी है. रवि सिंह भ्रूण लिंग जांच के चार मामलों में फरार चल रहा था, जिसे सेल ने चौमूं के पास से गिरफ्तार किया. सेल के सीआई उमेश कुमार ने बताया कि रवि सिंह 2012 से इस कारोबार में लगा हुआ है. बता दें कि रवि सिंह ने 6 सालों में कई एजेंट बनाए और हर माह 100 से अधिक भ्रूण लिंग जांच करता है. रवि सिंह पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन जमानत पर बाहर आते ही फिर से अपना कारोबार फैला लेता है. आरोपी 2012 में जहां भ्रूण लिंग जांच के लिए 10 हजार रुपए लेता था, वहीं अब उसने दरें बढ़ाकर 50 हजार तक कर दी थींं. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Sbe0GD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages