राजस्थान में झालावाड़ जिले के घाटोली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 13 साल की लड़की घर में सो रही थी, इसी दौरान गांव के ही युवक अर्जुन घर में घुस गया. चाकू का डर दिखाते हुए उसने लड़की का मुंह हाथ से बंद कर दिया और दुष्कर्म किया. आहट होने पर जब परिजन पहुंचे, तो आरोपी अर्जुन मौके से फरार हो गया. इस दौरान आरोपी के जूते और मोबाइल घटनास्थल पर ही छूट गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JOdviL
No comments:
Post a Comment