VIDEO: बूंदी उत्‍सव: विदेशियों का छाछ-रबड़ी के साथ गांव में हुआ स्वागत - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 30, 2018

VIDEO: बूंदी उत्‍सव: विदेशियों का छाछ-रबड़ी के साथ गांव में हुआ स्वागत

राजस्‍थान के बूंदी में आयोजित 23वें तीन दिवसीय बूंदी उत्सव में गुरुवार को तीसरे दिन विदेशी सैलानियों के लिए सर्किट हाउस से ठीकरदा गांव के लिए विलेज सफारी का आयोजन किया गया. इस दौरान खुली जीपों में सवार होकर ठीकरदा गांव पहुंचे विदेशी सैलानियों का गांव के लोगों ने देसी व्यंजन छाछ और रबड़ी से स्वागत-सत्कार किया. इसके बाद लोक वाद्य यंत्रों के बीच नाचते-गाते कलाकारों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा के रूप में निकले विदेशी सैलानियों का गांव के लोगों ने स्वागत किया. उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर 'अतिथि देवो भव' की परम्परा का निर्वहन किया गया. इसके बाद गांव में एक कुम्हार परिवार के घर पहुंचे सैलानियों ने कुम्हार परिवार को चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते हुए देख स्वयं हाथ अजमाते हुए मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रयास किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Q5w7B6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages