कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर होगा किसानों का कर्ज माफ: गहलोत - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 4, 2018

कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर होगा किसानों का कर्ज माफ: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीनमाल के माघ चौक पर वहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ समरजीत सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. उसके बाद गहलोत ने सरनाऊ में रानीवाड़ा से पार्टी के प्रत्याशी रतन देवासी व सांचौर प्रत्याशी सुखराम विश्नोई के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. दोनों ही सभा में गहलोत भाजपा पर जमकर बरसे. गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले मुद्दों पर बात नहीं करते. गहलोत ने कहा कि राजस्थान में उनकी सरकार आई तो 10 दिन के अंदर किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा की वसुंधरा सरकार ने हमारी पिछली कांग्रेस सरकार की अच्छी योजनाओं को बंद कर दिया लेकिन हम सोमवार को घोषणा करते हैं कि कांग्रेस सरकार में आने के बाद वसुंधरा सरकार की एक भी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा. इससे पूर्व गहलोत का कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. (रिपोर्ट- हरिपाल सिंह)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ss30ot

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages