नशे की 81 हजार से भी ज्यादा गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 19, 2018

नशे की 81 हजार से भी ज्यादा गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर में नशीली दवा के तस्करों के खिलाफ पुरानी आबादी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली और जयपुर से सामान की आड़ में बसों में नशीली गोलियां व कैप्सूल सीमावर्ती श्रीगंगानगर शहर में भेजे जा रहे हैं. दिल्ली से नशे की भेजी गई खेप जब्त करके श्रीगंगानगर पुलिस ने दिल्ली निवासी मुख्य सप्लायर सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 81,120 नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित पुरानी आबादी निवासी रमनदीप बत्रा और दिल्ली के शकूर बस्ती निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया है. तस्कर मुकेश कुमार ने रविवार शाम को दिल्ली की एक बस बुक करवा कर नशीली दवाओं के दो कट्टे रखे थे. खुद किसी दूसरे वाहन में सवार होकर श्रीगंगानगर पहुंच गया था. उसने स्थानीय तस्कर रमन बता को बुलाकर बस से नशीली दवा की खेप कार में रखवाई और चुपचाप सप्लाई देने निकल पड़े . इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुरानी आबादी पुलिस ने दोनों को नशीली दवा व कार सहित दबोच लिया . पुलिस अब इनके दिल्ली और जयपुर के कनेक्शनों की जांच कर रही है. (रिपोर्ट- राकेश मितवा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2A3Et26

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages