जैतसर में एक गांव के शौचालय में मिला नवजात शिशु - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 6, 2018

जैतसर में एक गांव के शौचालय में मिला नवजात शिशु

श्रीगंगानगर के जैतसर थाना क्षेत्र के सुरजनसर गांव के एक घर में बनी धमाका कुई (शौचालय) में नवजात शिशु मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. गांववासियों ने कुई में बच्चे की रोने की आवाज सुन पत्थर तोड़कर नवजात शिशु को बाहर निकाला. शौचालय में गिरने से बच्चे की हालत खराब पाई गई. ग्रामवासियों ने इसकी सूचना चिकित्सा विभाग को दी. आपातकालीन सेवा 108 की मदद से बच्चे को रामसिंहपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां बच्चे का इलाज शुरू किया गया. जैतसर पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने मौकास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली. अंदेशा यही है कि इस नवजात को बीती रात किसी ने अपना पाप छुपाने के लिए कुई में गिराया था पर सुबह तक बच्चे के ज़िंदा होने और रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता चल गया. फिलहाल यह शिशु किसका है और इसे क्यों फेंका गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zKTwxz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages