पूरे विश्व को प्रेम और दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशू मसीह के जन्मदिवस क्रिसमस के उपलक्ष्य में सोमवार की रात जोधपुर के गिरिजाघरों में मिड-नाइट कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया. रोशनी से सजे गिरिजाघरों में मध्यरात्रि के प्रेयर के बाद क्रिसमस की बधाइयां देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. मसीही समाज के घरों क्रिसमस कैरोल्स गायन कर मित्रों परिजनों को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी. शहर भर के गिरजा घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया. सुबह 10 बजे शहर के विभिन्न गिरजाघरों में मसीह समाज के लोगों ने धन्यवाद प्रार्थना का आयोजन किया. (रिपोर्ट- चंद्रशेखर व्यास)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SjRkoc
No comments:
Post a Comment