VIDEO: जयपुर के हाथी हुए सेहतमंद, विराट कोहली ने ट्वीट कर उठाएं थे सवाल - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 27, 2018

VIDEO: जयपुर के हाथी हुए सेहतमंद, विराट कोहली ने ट्वीट कर उठाएं थे सवाल

गुलाबी नगरी जयपुर के हाथी गांव में हाथियों की सेहत और उनसे होने वाली क्रूरता को लेकर उठे सवालों के बाद हाथी गांव में वन विभाग ने नई कवायद शुरू की है, जिसके तहत हाथियों की सेहत के लिए उन्हें मल्टी विटामन की खुराक के साथ डिवर्मिंग की दवाएं और टोटल ब्लड स्केन, समेत सभी जरूरी सेंपल लेकर टीबी जैसी गंभीर बिमारियों से इन्हें बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं. जयपुर के हाथी गांव में 116 हाथी है, जिनकी सेहत पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सवाल उठाए थे. वन विभाग द्वारा अब इन हाथियों को सभी जरूरी दवाएं मुफ्त दी जा रही है. हाथियों के पिछले टेस्ट में कुछ को टीबी होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब सभी हाथी सेहतमंद है और इस बार के स्कैन में हाथियों में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं पाई गई. वन विभाग की ओर से पिछले साल हाथी गांव में पर्यटन भी शुरू किया था, जिसके तहत अब पर्यटक खुद हाथी गांव में रुक कर हाथियों के बीच रह सकते हैं, उनका रख रखाव देख सकते हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GI6RwI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages