महाराष्ट्र के मुम्ब्रा रेल्वे स्टेसन पर मोबाइल चुराकर भाग रहे एक आरोपी को फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस ने गिरफ्तार किया. ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. चोर चलती ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे से एक शख्स का मोबाइल चुराकर प्लेटफॉर्म पर छलांग लगाता है. दूसरे प्लेटफॉर्म पर तैनात तीन पोलिस कर्मचारियों की नज़र इस चोर पर पड़ती है. पुलिसकर्मी पटरियों को पार करते हुए प्लेटफॉर्म पर चोर को घेर लेते हैं. ये नजारा किसी फिल्म के एक्शन सीन से कम नहीं था. पकड़े गए आरोपी का नाम तशरुफ़ अंसारी है जिसकी उम्र 18 साल है. तशरुफ़ मुम्ब्रा का ही रहने वाला है.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2EpIbr1
No comments:
Post a Comment