राजस्थान में झालावाड़ जिले के भवानी मंडी कस्बे में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. बाद में जूतों की माला पहना कर उसका जुलूस निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक आए दिन लड़कियों व महिलाओं से छेडंखानी करता था. पुलिस ने बताया कि युवक पर आरोप है कि वह कई दिनों से मोहल्ले की लड़कियों के साथ छेडखानी करता था. बताया जा रहा है कि शनिवार को एक लड़की के परिजन सहित कुछ मोहल्ले के कुछ लोगों ने चौराहे पर युवक का इंतजार किया. जैसे ही युवक आया उसे पकड़ कर पहले उसकी पिटाई करने लगे. जूतों की माला पहना कर उसे थाने तक जुलूस निकालते हुए ले गये. पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CePuz9
No comments:
Post a Comment