राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बदमाशों ने एक किराना व्यापारी की हत्या कर दी. दरअसल रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गलन्दर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी से लूट की नीयत से हत्या कर दी और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. परिजनों ने बताया कि मृतक व्यापारी की नवापुरा गांव में किराने की दुकान है. देर रात जब वो अपने स्कूटर से लेने गलन्दर गांव के लिए निकले तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2G5xhIf
No comments:
Post a Comment