सिरोही जिले के आबू रोड सदर पुलिस ने शुक्रवार को यहां वाहन चोरों के एक गिरोह का खुलासा किया, इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों से चोरी गईं 17 मोटरसाइकिलों और एक स्कूटी सहित 18 दोपहिया वाहन बरामद किए. पूरे मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर आबू रोड सदर थाना अधिकारी अनिल कुमार ने वाहनों की जांच शुरू कराई. इसके बाद वाहन चोरी के आरोप में सुरेश, महेंद्र, मीठालाल एवं जालमा को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी गए ये वाहन बरामद हो गए. एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QGmapx
No comments:
Post a Comment