एटा में पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद बावरिया गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, 5 कारतूस और एक छुरी भी बरामद की है. बताया जा रहा है कि बावरिया गैंग के तीनों शातिर बदमाश बरेली से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस को लूटने की योजना भी बना रहे थे. थाना मारहरा पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी करते हुए नगला हटा के समीप पिवारी भट्टे पर मुठभेड़ के बाद तीनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार ये सभी शातिर बदमाश है और हत्या और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2T5ST9B
No comments:
Post a Comment