डूंगरपुर जिले की कुआं थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार को जब्त किया है. जब्त कार से पुलिस ने 2 लाख रुपए के 48 कार्टन शराब बरामद किए हैं. मुखबिर की सूचना पर तड़के राजस्थान-गुजरात की डूंगरसारण सीमा पर नाकेबंदी की गई थी. नाकेबंदी के दौरान पुलिस को एक कार डूंगरसारण की तरफ आती दिखाई दी लेकिन पुलिस को देखकर कार चालक कार लेकर भागने लगा. पुलिस ने कार का पीछा किया. दरियाटी के पास कार सवार अंधेरे का फायदा उठाकर कार को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने कार को जब्त कर तलाशी ली तो कार में हरियाणा निर्मित शराब भरी थी. पुलिस ने कार से 48 कार्टन अवैध शराब के साथ दो नंबर प्लेट भी बरामद की. पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2W0mSlc
No comments:
Post a Comment