शिक्षा नगरी कोटा में सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर दंगल का आयोजन हुआ जिसमें संभाग भर के पहलवानों ने शिरकत की. 48 सालों से परम्परा को निभाते हुए व्यायामशाला के सदस्यों ने कुन्हाड़ी के महावीर व्यायामशाला में इसका आय़ोजन करवाया औऱ यह मुकाबले मेट की जगह मिट्टी के अखाड़े पर हुए और खिलाड़ियों ने दांवपेंच दिखाए. कुश्ती के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए आयोजित हुए इस दंगल में कई पहलवान तैयार कर चुके कोच मौजूद रहे. अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. व्यायामशाला के सचिव बजरंग लाल के अनुसार इस तरह की प्रतियोगिता से परम्परागंत खेलों को बचाने के लिए इस तरह की कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SThSwP
No comments:
Post a Comment