पैसे के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 29, 2019

पैसे के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली

गाजीपुर में बाइक सवार चार बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मार कर घायल कर दिया है. घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है. घायल सेल्समैन को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. घटना में दुकान मालिक को भी गोली लगी है. घटना जमानियां थाना क्षेत्र के रामनारायणपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि रामनारायणपुर गांव में रहने वाले रामेश्वर सिंह के मकान में शराब की दुकान है. बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचे और दुकान के सेल्समैन रंजीत कुमार से मारपीट करने लगे. इसी दौरान मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायर कर दिया. बदमाशों की फायरिंग से सेल्समैन रंजीत कुमार और मकान मालिक घायल हो गये. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2CTBIRX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages