गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट परिसर के चौथी मंजिल पर डीआईजी स्टाम्प कार्यालय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर लगी कि कार्यालय में रखी एक एक चीज जलकर खाक हो गई. आग को बुझाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आनन-फानन में 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया. लेकिन जब तक डीआईजी स्टाम्प कार्यालय में आग ने सब कुछ स्वाहा कर दिया. जिला अधिकारी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे आग की सूचना मिली थी. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है. इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम बनाई जाएगी और निरीक्षण किया जाएगा.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2T3unWx
No comments:
Post a Comment