VIDEO: अज्ञात महिला चोरों ने चुराए 1 लाख के जेवर, सीसीटीवी में कैद - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 22, 2019

VIDEO: अज्ञात महिला चोरों ने चुराए 1 लाख के जेवर, सीसीटीवी में कैद

झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे के राम मंदिर चौक इलाके में एक ज्वेलर्स की दुकान से अज्ञात महिला शातिर चोरों ने करीब एक लाख रुपयों के सोने के जेवर चुरा लिए. मिली जानकारी के अऩुसार दो अज्ञात महिलाएं ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी के लिए आई थीं. उन्होंने 1 जोड़ी सोने की बाली खरीदी. इसी दौरान दो अन्य महिलाएं भी दुकान पर आईं और वे भी सोने की बाली खरीदना चाहती थीं. जब दुकानदार महिलाओं को जेवर दिखाने में व्यस्त हो गया, तब उसी दौरान इन महिलाओं ने करीब 1 लाख रुपयों के सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. थोड़ी देर बाद जब दुकानदार को चोरी का पता चला तब उसने तुरंत ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला. सीसीटीवी फुटेज देखते ही उसे घटना का पता चल गया. इसके बाद सुनेल व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने इकट्ठा होकर सुनेल पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई. फिलहाल सुनेल थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MlTxgB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages