VIDEO: जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 64 देशों की फिल्में - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 19, 2019

VIDEO: जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 64 देशों की फिल्में

फेस्टिवल सिटी जयपुर के जैम सिनेमा में जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ - Jiff) के 11वां संस्करण का आगाज हुआ. फेस्टिविल का उद्घाटन कला-संस्कृति विभाग मंत्री बी. डी. कल्ला और 25 देशों के 25 फिल्ममकारों ने किया. इस दौरान फिल्म स्क्रिप्ट राइटर रॉबिन भट्ट को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया. फेस्टिवल में देश विदेश से बड़ी संख्या में फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्रियां, निर्माता, निर्देशक, लेखक भाग लेने पहुंचे हैं. पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान 64 देशों की 232 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. इनमें राजस्थान से 13 फिल्में भी शामिल हैं. फेस्टिवल का आगाज बांग्लादेश की फिल्म 'सिनसियरली ढाका' के साथ हुआ. इसके साथ ही अनेक वर्कशॉप, सेमिनार और चर्चाएं खास आकर्षण होंगी. फेस्टिवल का समापन 22 जनवरी को गोलछा सिनेमा में अवार्ड सेरेमनी के साथ होगा. मंत्री बी.डी कल्ला ने कहा कि जिफ ने पिछ्ले 10 सालों में जयपुर को फिल्मों की नई राजधानी के रूप में स्थापित किया है. जिफ के जरिए जयपुर ही नहीं राजस्थान और देश की आर्ट एंड कल्चर और पर्यटन को देश विदेश में एक नई पहचान मिलेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2R1PAyB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages