राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोर पुलिस गश्त व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. चोरों ने देर रात महेश नगर और सोडाला थाना इलाके में आधा दर्जन से अधिक दुकानों को निशाना बनाया है. घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है. व्यापारियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाया है. बता दें कि महेश नगर थाना इलाके में देर रात चोरों ने कटारियां कॉलोनी में आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया है. चोर दुकानों का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान ले गए. बदमाश अन्य दुकानों को भी निशाना बनाते लेकिन पता लगने पर बदमाश भाग निकले. पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने सब्जी, परचून, मोबाइल सहित अन्य दुकानों के ताले तोड़े हैं. इसके बाद बदमाशों ने अजमेर रोड पर भी दो दुकानों को निशाना बनाया. वहीं पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं. सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश भी नजर आ रहे है. इसमें बाइक पर दो बदमाश नजर आ रहे है बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा है. पुलिस ने घटना के बाद नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2M6uE8v
No comments:
Post a Comment