रतनगढ़ तहसील में शिक्षा मेंं नवाचार का उदाहरण गांव लोहा के राजकीय स्कूल मेंं देखने को मिला. भूगोल विषय को रोचक बनाने के उद्देश्य से संस्था प्रधान कुलदीप व्यास के निर्देश पर प्राध्यापिका मीनू के सानिध्य मेंं विद्यार्थियों ने भूगोल विषय के विभिन्न मॉडल्स बनाए. मॉडल के माध्यम से भूकंप, सौर मंडल, ज्वालामुखी जैसी जटिल भौगोलिक प्रक्रियाओं को आसानी से समझा. साथ ही वेस्ट सामान को पूर्ण सदुपयोग कैसे हो, इसे भी मॉडल के माध्यम से समझा. ग्रामीण परिवेश के राजकीय स्कूल मेंं आयोजित इस प्रकार की प्रदर्शनी को बहुत सारे लोगों ने देखा और छात्रों की मेहनत की सराहना की. प्रदर्शनी छह दिन तक चलेगी, जिसे आसपास के कई स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी देखने आएंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2TazPHe
No comments:
Post a Comment