VIDEO: मजाक में पूछे गए सवाल का जवाब बैंक सुरक्षा गार्ड ने गोली से दिया - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 22, 2019

VIDEO: मजाक में पूछे गए सवाल का जवाब बैंक सुरक्षा गार्ड ने गोली से दिया

भरतपुर के नदबई में एक युवक द्वारा कचोरी खा रहे बैंक के सुरक्षा गार्ड को टोकना इतना भारी पड़ गया कि उसने युवक पर गोली चला दी. घायल युवक को गंभीर अवस्था में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार नदबई कस्बे की एक्सिस बैंक में तैनात गार्ड बैंक के पास स्थित एक दुकान पर कचोरी खा रहा था. इसी दौरान दुकान पर काम करने वाले युवक ने गार्ड से मजाक मजाक में पूछ लिया कि इस बंदूक से गोली चलती है या नहीं. इससे गुस्से में आए गार्ड ने युवक पर यह कहकर फायरिंग कर दी कि देख गोली चलती है कि नहीं. कस्बे के बाजार में अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन हालत खराब होने पर उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FRUqw2

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages