उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नौएडा के गा्ंव सादुल्लापुर में तेंदुए ने एक आदमी पर हमला कर उसे घायल कर दिया. गांव में तेंदुआ दिखने के बाद हड़कम्प मच गया.और इधर उधर भागने लगे. जिसके बाद तेंदुआ एक खेत में घुस गया, लेकिन चारों तरफ़ दिवार बनी होने की वजह से वो वहां फंस गया. कई लोग खेत के सामने सड़क पर जमा हो गए. लेकिन जैसे ही तेंदुए ने बाहर निकलने के लिए भागना शुरु किया. वहां अफ़रा तफ़री मच गई, और लोग जान बचाकर भागने लगे. इस दौरान खेत में तेंदुआ इधर उधर भागता रहा और एक दीवार कूद कर वहां से भाग गया. गांव वालों का दावा है कि पिछले एक हफ़्ते से तेंदुआ गाँव में मौजूद है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2AXwgNx
No comments:
Post a Comment