व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तिथि को आगे बढ़वाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में भी बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे. देर रात इन अभ्यर्थियों ने अनशन की घोषणा कर दी. स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 15 से 23 जनवरी तक होनी है, इसके बाद 28-29 जनवरी को राजस्थान प्रशासनिक सेवा(आरएएस) की मुख्य परीक्षा है. कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो इन दोनों परीक्षाओं को देंगे. ऐसे में अभ्यार्थियों में असमंजस है कि वे किस परीक्षा की तैयारी करें. कड़ाके की ठंड में अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की बात सुनने वाला फिलहाल कोई नहीं है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GNPomq
No comments:
Post a Comment