सर्दी का असर तेज होने के साथ ही कोटा के किशोरसागर तालाब में मगरमच्छ की साइटिंग आम हो गई है. धूप सेकता हुआ यह मगरमच्छ किशोरसागर तालाब में होकर गुजर रही कोटा बैराज की दाईं मुख्य नहर की सुरक्षा दीवार पर लेटा हुआ है. 6 फीट की लंबाई में दिखाई दे रहे इस मगरमच्छ की तरह के बड़े-बड़े मगरमच्छ तालाब में इन दिनों धूप सेकते दिखाई दे रहे हैं. मगरमच्छ की इस तरह होने वाली साइटिंग से लोगों का मनोरंजन हो रहा है. लेकिन ये मगरमच्छ खतरा भी बने हुए हैं. तालाब के आसपास रहने वाले लोग तालाब में नहाते हैं, साथ ही तालाब में नौकायन भी करते हैं. ऐसे में इस तरह दिखाई देने वाले मगरमच्छ इंसानों के लिए कभी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. तालाब के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि किशोरसागर तालाब में ऐसे करीब एक दर्जन मगरमच्छ हैं. ये मगरमच्छ कोटा बैराज की अपस्ट्रीम व राष्ट्रीय चंबल घडियाल सेंचुरी से दाईं मुख्य नहर में किशोरपुरा हेड से पानी के बहाव के साथ बहते हुए किशोरसागर तालाब में आते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ALXJBT
No comments:
Post a Comment