बागपत में युवक की अज्ञात लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गए. ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके में पहुंच शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं जंगल में शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है. साथ ही मुकदमा दर्ज कर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2HSZ141
No comments:
Post a Comment