भीलवाड़ा में प्रसूता के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाकर किया हंगामा - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, February 14, 2019

भीलवाड़ा में प्रसूता के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाकर किया हंगामा

भीलवाड़ा जिले के महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय में प्रसूता के परिजनों ने नवजात बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. बाद में अस्‍पताल प्रशासन और भीमगंज थाना ने परिजनों से समझा-बुझा करके मामले का शांत करवाया. परिजनों ने कहा कि सुबहपुर निवासी शाहिद पठान की पत्नी शहनाज बेगम को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां दोपहर में उसका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद नर्स बाहर आई और हमें बधाई दी कि आपको लड़का हुआ है. इसके बाद करीब एक घंटे तक उन्‍होंने हमें बच्‍चा ही नहीं सौंपा. जब हम बच्‍चे को सौंपा तो हमने देखा कि वह लड़की है. इस पर हमने उनसे बात की तो उन्‍होंने कहा कि आपको लड़की ही हुई है. शिशु चिकित्‍सक डॉ.नवीन भडाणा ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान लड़की ही हुई थी. उनके परिजनों को ही नर्स की बात सुनने में कोई गड़बड़ी हो गई और उन्‍होंने उसे लड़का समझ लिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BA4HKt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages