श्रीगंगानगर के मोटर मार्केट में लगी आग - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 9, 2019

श्रीगंगानगर के मोटर मार्केट में लगी आग

श्रीगंगानगर के मिनी मायापुरी मोटर मार्केट में शुक्रवार की सुबह एक दुकान में आग लग गई. बैटरी की इस दुकान में आग लगने से लाखों रूपए की बैटरियां जलकर नष्ट हो गईं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मोटर मार्केट स्थित गणपति बैटरी की दुकान पर सुबह लोगों ने जब धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो तुरंत दुकान मालिक राजू चावला को फोन किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर दुकान का ताला तोड़ा और आग पर काबू पाने की कोशिश की. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MYxXPs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages