कोटा चिड़ियाघर में सोमवार-मंगलवार को भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में दो तेंदुओं के बीच टेरिटरी को लेकर आपसी संघर्ष हो गया था. इसमें एक तेंदुआ बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसकी आज चिड़ियाघर में मौत हो गई. मौत के बाद वन विभाग ने चिड़ियाघर के डॉ. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड गठित करके जिला प्रशासन के प्रतिनिधि की मौजूदगी में मोखापाडा पशु चिकित्सालय में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद तेंदुए के शव को डिस्पोज किया गया. जानकारी के अनुसार तेंदुआ निमोनिया से भी ग्रस्ति था. ऐसे में दूसरे तेंदुए से भिड़ंत होने के कारण वह बुरी तरह घायल भी हो गया था. वन विभाग की टीम उसे कल बुरी हालत में सेंचुरी के खेनपुरिया गांव से लेकर उपचार के लिए रेस्क्यू करके लाई थी. मृतक नर तेंदुआ था जिसकी उम्र 9 साल थी. (कोटा से अर्जुन अरविंद की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DzRdi6
No comments:
Post a Comment