पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर देश और प्रदेश में गुस्से का गुबार अभी भी जारी है. इसी क्रम में राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामबाग सर्किल से जेडिए सर्किल तक एक मानव श्रृंखला बनाई गयी. यह मानव श्रृंखला एक निजी स्कूल के 700 बच्चों ने बनाई. मानव श्रृंखला में बच्चों का जोश और देशभक्ति देखते ही बन रही थी. हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद...पुलवामा शहीद अमर रहें...पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से आकाश गुंन्जायमान रहा. बच्चों का कहना है कि पुलवामा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BHBTjr
No comments:
Post a Comment