राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में अवैध पुश डेयरियों पर कार्रवाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालीचरण सराफ धरने पर बैठक गए. मामला यहां की गुर्जर बस्ती का है जहां जयपुर नगर निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर तनाव का माहौल पैदा हो गया था. विधायक कालीचरण सराफ अवैध पशु डेयरियों को हटाने के दौरान जप्त जानवरों को मुक्त करवाने की मांग पर अड़ गए और वहीं धरने पर बैठ गए. विधायक सराफ ने कहा कि निगम घरों से जानवरों को नहीं पकड़ सकता. इस हंगामे के बाद गुर्जर बस्ती में पुलिस प्रशासन विधायक सराफ से समझाइश में जुट गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2W2Cfsu
No comments:
Post a Comment