लोकसभा चुनाव में मिशन 25 को हासिल करने के लिए शनिवार को अजमेर में भाजपा की ओर से निकाली गई विजय संकल्प रैली में जमकर यातायात नियमों का उल्लघंन किया गया. अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की दो अलग अलग रैलियों में कई दुपहिया वाहन चालक ऐसे थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहने थे. बता दें कि शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने पहले ही अपने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बाइक रैली में हेलमेट पहनकर आने के निर्देश दिए थे. रैली में अग्रिम पंक्ति में शामिल बड़े नेताओं ने हेलमेट पहन रखे थे. लेकिन इसके अलावा किसी ने भी हेलमेट नहीं पहने. हैरानी की बात यह है कि बिना हेलमेट पहने बाइक सवार कार्यकर्ताओं के पीछे बैठे जिम्मेदार संगठन के पदाधिकारियों ने भी उन्हें हेलमेट पहनने के लिए नहीं कहा. जब इस मसले पर उनसे पूछा गया तो उनके जवाब काफी रोचक और हैरान करने वाले थे. किसी ने कहा कि खुद की रक्षा से ज्यादा जरूरी देश की रक्षा है तो किसी ने कहा कि यह छोटा मुद्दा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2GWk18M
No comments:
Post a Comment