श्रीगंगानगर में आयोजित एक विवाह समारोह में बिन बुलाए मेहमानों की 'जमकर खातिरदारी' की गई. जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज पैलेस में कुछ युवक बिना निमंत्रण के ही पहुंच गए. वहां पहले उन्होंने जमकर खाना खाया, फिर वहां नाच रही डांसरों के साथ डांस करने की जिद करने लगे. जब उनका परिचय पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इस पर लोगों ने उन सभी को वही पकड़ लिया और फिर जमकर धुनाई की. बाद में बहुत माफी मांगने पर सभी को वहां से छोड़ा गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Wb636y
No comments:
Post a Comment