करौली जिले के हिण्डौन सिटी में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों खिलाफ की जा रही कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही. हिण्डौन सिटी के बयाना मार्ग पर मनीराम पार्क के सामने स्थित दो अवैध पक्की दुकानों को नगर परिषद की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया. नगर परिषद आयुक्त प्रेम राज मीणा ने बताया कि बयाना मार्ग पर मनीराम पार्क के सामने रास्ते पर वर्षों से 2 अवैध दुकानों का निर्माण कर अतिक्रमण किया हुआ था, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था. कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2VGVQy9
No comments:
Post a Comment