अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा और उनके साथियों को हिरासत में लिया है . छात्र संघ अध्यक्ष गोदारा कुलपति के काम पर रोक हटाने और रजिस्ट्रार की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे. दो घंटे से गेट बंद होने के कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन परिसर के अंदर प्रवेश नहींं कर पा रहा था जिसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पहले तो गोदारा और छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके नहींं मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ा और गोदारा को हिरासत में ले लिया जिसके बाद छात्र और भड़क गए. छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ES0h3H
No comments:
Post a Comment