VIDEO: अस्पताल में गूंजी नवजात अभिनंदन की किलकारी - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 3, 2019

VIDEO: अस्पताल में गूंजी नवजात अभिनंदन की किलकारी

विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं. वहीं अभिनंदन नाम का क्रेज भी देखा जा रहा है. इसका उदाहरण दौसा में उस समय देखने को मिला जब एक नवजात बच्चे का नाम अभिनंदन रखा गया. दरअसल दौसा के ढिगारिया टप्पा गांव निवासी पिस्ता देवी ने शुक्रवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम अभिनंदन रखा गया और अस्पताल में अभिनंदन की किलकारी गूंजने लगी. बता दें कि जब नवजात अभिनंदन का जन्म हुआ था, उस समय देश में अभिनंदन की बहादुरी के चर्चे हो रहे थे. अभिनंदन की वतन वापसी हो रही थी. ऐसे में अभिनंदन की बहादुरी से प्रेरित होकर समय सिंह गुर्जर ने अपने बच्चे का नाम अभिनंदन रखा. बच्चे के जन्म के बाद जहां परिजन खुश हैं, वहीं उनमें देश भक्ति का जज्बा भी देखा गया. इस दौरान बच्चे की मां पिस्ता ने कहा कि वह भी अपने बेटे को विंग कमांडर अभिनंदन की तरह बनाना चाहती है और उसे सेना में भेजना चाहती है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NGCEOd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages