VIDEO: राजसमंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने बैलगाड़ी में बैठकर किया रोड शो - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 20, 2019

VIDEO: राजसमंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने बैलगाड़ी में बैठकर किया रोड शो

राजसमंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी और जयपुर राजघराने की बेटी दिया कुमारी ने शुक्रवार को नाथद्वारा के कोठारिया गांव मे बैलगाड़ी में बैठकर रोड शो किया और आमजन से संपर्क करके भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. मीडिया से बातचीत मे दिया ने कहा कि पिछले दस दिनों में प्रचार के दौरान जनता का खूब स्नेह मिल रहा है. जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है. इसी कारण आज फिर से यह स्थिति आई है कि भाजपा के प्रत्याशी और कार्यकर्ता जहां भी जाते हैं सम्मान मिलता है और पूरा समर्थन मिलता है. उन्होंने कहा कि वे पहली बार बैलगाड़ी में बैठी हैं लेकिन बहुत अच्छा लगा. अपने लोगों को बीच राजसमंद में इन दिनों लोगों से मिलते अपनत्व के कारण जयपुर की याद तक नहीं आ रही है. हर कोई उन्हे अपने परिवार का सदस्य मानकर सम्मान दे रहा है. (रिपोर्ट- तरुण)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ItaPt7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages