बाड़मेर में एक युवक की छेड़छाड़ से परेशान एक महिला ने उसकी सार्वजनिक तौर पर पिटाई कर दी. यह मामला धौरीमन्ना थाना क्षेत्र के मीठड़ा खुर्द गांव का है. महिला जब उस मनचले की पिटाई कर रही थी तभी इस तमाशे को देख रहे लोग उसका वीडियो बना रहे थे. अब यह वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है. यह मामला अब थाने तक पहुंच गया है, धौरीमन्ना थाना पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू भी कर दी है लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है. पूरी छानबीन के बाद ही मामला दर्ज होगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IxiTbt
No comments:
Post a Comment