अलवर शहर में शनिवार को गोतस्कर जबरन शहर में सड़कों से गायों को भरकर ले जाते दिखाई दिए. जब गोतस्करों का विरोध किया गया तो उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया. फिर दूसरी जगह से गायों को भरकर ले जाने लगे, जिसकी पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस से जब इस बारे में बात की गई तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची ने बताया कि पुलिस में किसी ने इस बात की शिकायत नहीं की है. फिलहाल, जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम अब जांच में जुट गई है. गोतस्करों ने रोड नंबर-2 जय कॉम्प्लेक्स के सामने गाड़ी में दो गायों को चढ़ाया, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसके अलावा शहर के स्किम नंबर 3 में गोतस्करों ने पीछा कर रहे लोगों पर पथराव किया और गायों को भरकर फरार हो गए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2YrFpr7
No comments:
Post a Comment