चित्तौड़गढ़ मार्ग पर एक कपड़ा प्रोसेसिंग हाउस के गोदाम में सोमवार की तड़के आग लग गई जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है. हमीरगढ़ थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ रोड पर स्थित चेयरमैन प्रोसेस हाउस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. भीलवाड़ा, रायला चित्तौड़गढ़ और आगूचा से आई 10 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं, अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. आग के कारणों का पता नहीं लगा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vRb9tm
No comments:
Post a Comment