VIDEO: पांच पीढ़ियों ने मिलकर मनाया बुजुर्ग का जन्मदिन - hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

hindi news topindiannewshindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 26, 2019

VIDEO: पांच पीढ़ियों ने मिलकर मनाया बुजुर्ग का जन्मदिन

आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जन्मदिन मनाने का प्रचलन कम ही देखने को मिलता है. लेकिन गांव के एक सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने जीवन का शतक पूरा करने के बाद परिवार की पांच पीढ़ियों सहित पूरे गांव के साथ जन्मदिन किसी शादी समारोह की तरह धूमधाम से मनाया. जालोर जिले के आहोर तहसील के भूती ग्राम के गहलोत परिवार में जन्मे राजाजी हंसाजी गहलोत के जीवन के 102 वर्ष पूर्ण होने पर उनका जन्म दिन उनके परिवार ने धूमधाम से मनाया. जन्मदिन के अवसर पर गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए हिंगलाज माता मंदिर तक भव्य वरघोड़ा निकाला गया. 102 वर्षीय गहलोत के जन्मदिन को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला. बच्चों के साथ गांव की महिलाएं और पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते रहे. राजा जी की पांच पीढ़ियों में पुत्र, पुत्रवधु व पोतों, पौत्रियों, पड़पौत्रों के साथ गांव वाले व रिश्तेदार भी जन्मदिन में शामिल होकर खुशी मनाई. (जालोर से हरिपाल सिंह की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2YSVtCv

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages