उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के उन्डिथल गांव में बाबा रामदेव मंदिर में सेवा पूजा को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और दर्जन भर लोग घायल हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर गोगुन्दा थानाधिकारी धनपत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को गोगुन्दा हॉस्पिटल पहुंचाया. घटना में गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, बाकि सभी घायलों का इलाज गोगुन्दा हॉस्पिटल में जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. (रिपोर्ट- सतीश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LHX0tm
No comments:
Post a Comment