पेट्रोल और डीजल की दरों में बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को दौसा में यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया. इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शहजाद खान के नेतृत्व में दर्जनों युवा कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में रवाना हुए. भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. इसके बाद जिला कलेक्टर नरेश कुमार शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई दरें कम करने की मांग की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HpMNKt
No comments:
Post a Comment